भोपाल में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक मरा
भोपाल [ महामीडिया]
भोपाल के रचना नगर अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान अशोक बामने गौतम नगर जनता क्वार्टर निवासी के रूप में हुई है। आज बुधवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है।