सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक छात्र पास

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक छात्र पास

भोपाल [ महामीडिया] सीबीएसई ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। कुल 85.20% छात्र  पास हुए हैं। यह पिछले साल से 3% कम है।इस साल लड़कियां एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए आगे रहीं हैं। इस बार कॉपियां ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के तहत चेक की गई हैं। छात्र अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।  परीक्षा परिणाम में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड ने सभी स्‍कूलों और शैक्षणिक संस्‍थानों को निर्देश दिया है कि किसी भी बच्‍चे को स्‍कूल या जिले का टॉपर घोषित न किया जाये । त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां पास प्रतिशत 95.62% दर्ज किया गया। दूसरे स्थान पर चेन्नई और तीसरे स्थान पर बेंगलुरु रहा।

टॉप परफॉर्मिंग रीजन 

रैंक क्षेत्र पास प्रतिशत
1 त्रिवेंद्रम 95.62%
2 चेन्नई 93.84%
3 बेंगलुरु 93.19%
4 विजयवाड़ा 92.77%
5 दिल्ली वेस्ट 92.34%
6 दिल्ली ईस्ट 91.73%
7 अहमदाबाद 90.60%
8 गुरुग्राम 88.45%
9 लुधियाना 87.92%
10 पुणे 87.32%
11 अजमेर 86.78%
12 पंचकूला 85.73%
13 रांची 85.01%
14 गुवाहाटी 83.41%
15 लखनऊ 82.21%
16 भुवनेश्वर 81.71%
17 देहरादून 81.42%
18 रायपुर 80.88%
19 भोपाल 79.43%
20 नोएडा 79.02%
21 पटना 74.45%
22 प्रयागराज 72.43%

सम्बंधित ख़बरें