तमिलनाडु ने ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल को ओएसडी पद से हटाया

तमिलनाडु ने ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल को ओएसडी पद से हटाया

भोपाल [ महामीडिया] तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल को मुख्यमंत्री कार्यालय में दिए गए ओएसडी  पद से हटा दिया है। इस संबंध में तमिलनाडु सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि राधन पंडित वेट्रिवेल की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती है। राधन पंडित वेट्रिवेल को हाल ही में मुख्यमंत्री विजय के राजनीतिक स्टाफ में शामिल किया गया था। हालांकि उनकी नियुक्ति को लेकर विपक्ष के साथ-साथ सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी दल विदुथलाई चिरुथाइगल काची ने भी नाराजगी जताई थी। बताया जा रहा है कि वीसीके ने विजय सरकार को समर्थन देते हुए अपनी दो सीटें दी हैं।

सम्बंधित ख़बरें