सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होगा
भोपाल [ महामीडिया]
सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम कभी भी जारी हो सकता है। इनमें भोपाल के 9 हजार 399 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे । छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। सीबीएसई परीक्षा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर मार्कशीट देख सकेंगे। इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थीं।