NEET UG परीक्षा रद्द मामले में अब तक तीन लोग गिरफ्तार

NEET UG परीक्षा रद्द मामले में अब तक तीन लोग गिरफ्तार

भोपाल [ महामीडिया] NEET UG परीक्षा रद्द मामले में मामले की जांच कर रही एजेंसी  सीबीआई ने महाराष्ट्र के नासिक से शुभम खैरनार और अहिल्याबाई नगर से धनंजय को कस्टडी में लिया है । आरोप है कि धनंजय ने शुभम को पेपर दिया था। हरियाणा के गुरुग्राम से भी फर्स्ट ईयर के छात्र को राजस्थान पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस तरह अभी तक NEET UG परीक्षा रद्द मामले में तीन लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं । पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र से एक छात्र की गिरफ्तारी ने हड़कंप मचा दिया है आरोप है कि उसने लाखों रुपये देकर लीक पेपर खरीदा और आगे भी शेयर किया। अब एजेंसी इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें