भोजशाला मामले में म.प्र. हाईकोर्ट का निर्णय आज

भोजशाला मामले में म.प्र. हाईकोर्ट का निर्णय आज

भोपाल [ महामीडिया] धार की विवादित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद मामले में आज म.प्र. हाईकोर्ट की इंदौर बेंच निर्णय सुना सकती है। वर्षों पुराने इस संवेदनशील विवाद में पांच याचिकाओं और तीन इंटरवेंशन पर सुनवाई पूरी होने के बाद डबल बेंच ने निर्णय सुरक्षित रख लिया था। इस संभावित निर्णय को ध्यान में  रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिलेभर में धारा 163 लागू कर दी गई है और 5 जून तक पांच या उससे अधिक लोगों के सार्वजनिक रूप से इकट्ठे होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। शुक्रवार सुबह से संवेदनशील इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आसपास के जिलों तक से अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें