वाराणसी में अविमुक्तेश्वरानंद जी पर मधुमक्खियों का हमला
भोपाल [ महामीडिया]
ज्योतिषपीठ के कथित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर बुधवार को रोहनिया के जगतपुर में प्रवचन के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया है।
जिससे स्वामी जी समेत कई श्रद्धालु घायल हो गए जिसके बाद कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। वायरल तस्वीरों में स्वामी जी माइक पर बोलते हुए चेहरे, सिर और शरीर पर मधुमक्खियों से ढके दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक मधुमक्खियों का झुंड आया और लोगों पर टूट पड़ा। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर काफी चर्चा है। कुछ इसे “प्रकृति का न्याय” बता रहे हैं क्योकि योगी आदित्यनाथ के लिए स्वामी जी कठोर शब्दो का उपयोग करते है जबकि दूसरे लोग इसे सामान्य संयोग मान रहे हैं।