जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी

मुंबई [महामीडिया] 

जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सीजन की पहली और ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे पूरे इलाके का मौसम काफी खुशनुमा हो गया है। गुलमर्ग की अफरवात चोटी, कोंगडूरी और सनशाइन पीक पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। गुलमर्ग गोंडोला के फेज-1 के आसपास के पहाड़ और पेड़ बर्फ से ढंक गए हैं। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 10.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस खूबसूरत 'विंटर वंडरलैंड' जैसे नजारे को देखने पहुंचे सैलानियों में भारी उत्साह है और लोग वादियों का आनंद ले रहे हैं। म.प्र. के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। अमरकंटक और करौंदी में पारा 12 डिग्री से नीचे चल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें