किशोर बच्चों के लिए नए सेफ्टी फीचर्स जनवरी से
मैहर [ महा मीडिया] इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जनवरी से किशोरों के लिए नए सेफ्टी फीचर्स और एआई आधारित उम्र की पहचान तकनीक अनिवार्य रूप से लागू होना शुरू हो जाएगी।मेटा अब बच्चों और टीनेजर्स की सुरक्षा के लिए एक नया AI सिस्टम दुनियाभर में लागू करने जा रही है। इस सिस्टम की मदद से इंस्टाग्राम-फेसबुक एप खुद पहचान लेंगे कि यूजर टीनेजर है या नहीं।इसके बाद उसका अकाउंट अपने आप सख्त सुरक्षा और प्राइवेसी वाले टीन अकाउंट में बदल जाएगा। दुनियाभर की सरकारों की ओर से बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर बढ़ाई जा रही सख्ती को देखते हुए कंपनी ने यह कदम उठाया है। मेटा ने टिकटॉक, स्नैपचैट और यूट्यूब से भी इन सेफ्टी नियमों को लागू करने की अपील की है।