आज राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
मैहर [ महा मीडिया] भारत में प्रतिवर्ष 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पहली बार यह वर्ष 2008 में मनाया गया था। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था। वह 15 अगस्त 1947 से 2 फरवरी 1958 तक स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री रहे। वर्ष 1992 में इन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।