देवउठनी एकादशी बीस नवंबर को

देवउठनी एकादशी बीस नवंबर को

मैहर [ महा मीडिया] देवउठनी एकादशी (जिसे देवप्रबोधिनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है) वर्ष 2026 में 20 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग-निद्रा से जागते हैं। इस दिन भगवान विष्णु के जागने के साथ ही चार महीने से चल रहे चातुर्मास का समापन होता है। देवउठनी एकादशी के साथ ही शादी-विवाह, गृह-प्रवेश और अन्य सभी शुभ एवं मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इसी पावन तिथि पर तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विवाह रचाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में गन्ने का मंडप सजाया जाता है, दीप जलाए जाते हैं।  

सम्बंधित ख़बरें