उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी भोपाल पहुंचे
भोपाल [ महामीडिया] केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान की माताजी काशीबाई चौहान के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भोपाल पहुंचे।उन्होंने शिवराज चौहान के निवास पर उनसे मुलाकात की और दिवंगत काशीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। कल राजनाथ , योगी आदित्यनाथ और विष्णुदेव साय के भी भोपाल आने की संभावना है।