जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला

भोपाल [ महा मीडिया] जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज बुधवार दोपहर बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने अखरान कैंप में नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। घटना करीब 2:15 बजे की है। इसमें दो जवान घायल हो गए। उन्हें अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षाबल हमलावरों की तलाश में जुटे हैं।कुलगाम दक्षिण कश्मीर का संवेदनशील इलाका है। यहां सबसे ज्यादा आतंकी गतिविधियां होती हैं। यह श्रीनगर से करीब 70-75 किलोमीटर दूर है। कुलगाम, अनंतनाग और शोपियां के साथ उस इलाके का हिस्सा है जहां पहले भी आतंकी गतिविधियां होती रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें