म.प्र. विधानसभा का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से

म.प्र. विधानसभा का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से

मैहर [ महा मीडिया] म.प्र. विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक 5 दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा। 7 दिसंबर से 11 दिसंबर 2026 तक कुल 5 बैठकें होंगीइस बार विधानसभा की पूरी कार्यवाही नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन  प्लेटफॉर्म के जरिए पेपरलेस होगी। विधायक ऑनलाइन सवाल और नोटिस जमा कर सकेंगे।सत्र के दौरान राज्य सरकार द्वारा दूसरा अनुपूरक बजट और विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे। विपक्ष कांग्रेस ने सत्र की अवधि बेहद छोटी रखने और 5 बैठकों को लेकर सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं और खाद की कमी, बिजली कटौती व अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है। 

सम्बंधित ख़बरें