शेयर बाजार भारी अंको की बढ़त पर बंद
मुंबई [महा मीडिया]
आज 11 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार भारी बढ़त (मजबूती) के साथ हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 772.75 अंक की तेजी के साथ 81,879.40 पर बंद हुआ ।निफ्टी 210.40 अंक की बढ़त के साथ 25,255.05 पर बंद हुआ। निफ्टी में महिंद्रा एंड महिंद्रा , इंटरग्लोब एविएशनऔर आयशर मोटर्स प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में रहे जबकि टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और नेस्ले में गिरावट रही। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेशकों की तरफ से लगातार आ रही लिवाली से बाजार को बड़ा सहारा मिला।