म.प्र.में 242 अकाउंटेंट का गोपनीय रिकॉर्ड लापता होने से हडक़ंप

म.प्र.में 242 अकाउंटेंट का गोपनीय रिकॉर्ड लापता होने से हडक़ंप

मैहर [ महा मीडिया] म.प्र.में 242 अकाउंटेंट के गोपनीय रिकॉर्ड को लेकर हडक़ंप मच गया है। विभाग के अधिकारी रिकॉर्ड को लेकर कोना-कोना छान रहे हैं तो लेखापाल अपने भविष्य और पुराने रिकॉर्ड को लेकर दिन-रात परेशान हैं। असल में जनजातीय विभाग के 242 लेखापालों की बीते आठ सालों की गोपनीय चरित्रावली गायब हो गई है। इनमें से कई तो निलंबित चल रहे हैं और अपनी बहाली के लिए प्रयासरत हैं। मगर अब किसी की भी गोपनीय चरित्रावली ढूंढे नहीं मिल रही है। सभी कर्मचारियों की यह गोपनीय चरित्रावली वर्ष 2019 से 2026 तक की बताई जा रही हैं। किसी अकाउंटेंट की एक-दो सालों की तो किसी की पूरे आठ साल की  गोपनीय चरित्रावली नहीं मिल पा रही है। इससे अब इन कर्मचारियों का इस साल गोपनीय सेवा रिकॉर्ड भी तैयार नहीं हो पा रहा है। सर्विस रिकॉर्ड अपडेट कराने कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। किस स्तर पर लापरवाही हुई है और गोपनीय रिकॉर्ड कब से गायब है यह बताने वाला भी कोई नहीं है ।

सम्बंधित ख़बरें