औषधीय फसलों की सबसे बड़ी मंडी नीमच में
भोपाल [ महामीडिया] नीमच कृषि उपज मंडी देश की एकमात्र ऐसी मंडी जहां औषधीय फसलों की बोली लगाकर सार्वजनिक नीलामी होती है। इस मण्डी में 65 प्रकार की औषधीय फसलें अश्वगंधा, सफेद मूसली, गिलोय, चिया सीड, किनोवा, नागरमोथा, अकरकरा, बेल फल, गुलाब की सूखी पत्ती, भटकटैया कांटे, नीम की पत्ती, संतरे के छिलके तक नीलामी के लिए आते है। गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों के किसान यहां आते हैं। इसे “भारत की अनोखी औषधी मंडी” कहा जाता है। नीमच देश की पहली मंडी है जहां “कांटे, पत्ती, छिलके सब बिकते हैं”। यहां उपज के आधार पर 500 रुपये से 2 लाख रुपये तक के भाव मिलते हैं। अप्रैल के बाद यहां आवक दोगुनी हो जाती है। म.प्र. सरकार के नए आदेश के बाद अब 15 औषधीय फसलें प्रदेश की सभी मंडियों में बिक सकेंगी फिर भी सबसे बड़े भाव और देशभर के खरीदार नीमच मंडी में ही उपलब्ध होंगे ।