रूसी राष्ट्रपति पुतिन चीन के दौरे पर
भोपाल [ महामीडिया] रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार रात दो दिन के दौरे पर चीन पहुंचे। बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने उनका स्वागत किया।पुतिन इस दौरे में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी बीजिंग दौरे पर गए थे।