नवीनतम
भारत में बिजली की मांग 257.37 गीगावाट तक पहुँची
भोपाल [ महामीडिया] भारत में बिजली की अधिकतम मांग 257.37 गीगावाट के आल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इसका मुख्य कारण भीषण गर्मी के बीच एयर कंडीशनर , डेजर्ट कूलर और अन्य कूलिंग उपकरणों का बढ़ता उपयोग रहा। यह मांग 25 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:38 बजे दर्ज हुए पिछले रिकॉर्ड 256.11 गीगावाट से अधिक रही। सोमवार को दोपहर 3:42 बजे बिजली की अधिकतम मांग 257.37 गीगावाट तक पहुंची और मांग को पूरा किया गया। अनुमान है कि इस गर्मी में देश की अधिकतम बिजली मांग 270 गीगावाट तक पहुंच सकती है। जून 2025 में बिजली की अधिकतम मांग 242.77 गीगावाट दर्ज की गई थी । मई 2024 में बिजली की अधिकतम मांग 250 गीगावाट पहुंची थी जो उस समय का रिकॉर्ड था। इससे पहले सितंबर 2023 में 243.27 गीगावाट का सर्वकालिक रिकॉर्ड बना था। बढ़ते तापमान के कारण घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं द्वारा एयर कंडीशनर, एयर कूलर और अन्य बिजली उपकरणों के अधिक इस्तेमाल से बिजली की मांग और खपत आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है।