महाकाल मंदिर के नंदी हॉल का सौंदर्यीकरण होगा

महाकाल मंदिर के नंदी हॉल का सौंदर्यीकरण होगा

भोपाल [ महामीडिया] 

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के नंदी हॉल का जल्द ही नया स्वरूप देखने को मिलेगा।इसके लिए  नंदी हॉल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नंदी की प्रतिमा के सामने की दीवारों पर चांदी की नक्काशीदार आकृतियां और मूर्तियां लगाई जाएंगी। इस का मुख्य उद्देश्य नंदी हॉल को मॉर्डन लुक देने के साथ-साथ उसकी पारंपरिक और आध्यात्मिक पहचान को बनाए रखना है।

सम्बंधित ख़बरें