म.प्र.में कल मेडिकल स्टोरों की हड़ताल
भोपाल [ महामीडिया]
म.प्र. में कल 20 मई को दवा दुकानों की हड़ताल रहेगी। भोपाल में भी मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में यह बंद बुलाया गया है। घर-घर पहुंच रही ऑनलाइन दवाओं की गुणवत्ता और निगरानी को लेकर अभी स्पष्ट सिस्टम नहीं है जो गंभीर चिंता का विषय है। इस हड़ताल का मुख्य कारण ऑनलाइन दवा बिक्री पर नियंत्रण, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट पर रोक और बिना निगरानी वाली दवाओं का विरोध करना है।