दो नए बार चुनाव ट्रिब्यूनल गठित

दो नए बार चुनाव ट्रिब्यूनल गठित

भोपाल [ महामीडिया] 

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य बार काउंसिलों के चुनाव से जुड़े विवादों के शीघ्र निपटारे के लिए दो नए चुनाव ट्रिब्यूनल गठित किए हैं। इन ट्रिब्यूनलों की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस हिमा कोहली करेंगी । चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की खंडपीठ ने यह आदेश पारित करते हुए निर्देश दिया है कि बार काउंसिल प्रस्तावित सदस्यों की औपचारिक सहमति ले और 3 दिनों के भीतर ट्रिब्यूनलों को अधिसूचित करे। कोर्ट ने कहा कि पीड़ित पक्ष ट्रिब्यूनलों के समक्ष अपने दावे प्रस्तुत करने के लिए स्वतंत्र होंगे। कोर्ट ने सभी ट्रिब्यूनलों से यह भी अनुरोध किया कि वह मुद्दों पर शीघ्रता से निर्णय लें। राज्य बार काउंसिलों को निर्देश दिया गया है कि जब तक चुनाव विवादों पर ट्रिब्यूनलों द्वारा निर्णय नहीं ले लिया जाता तब तक वह संबंधित रिकॉर्ड को सुरक्षित रखें।

सम्बंधित ख़बरें