म.प्र.में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू
भोपाल [ महामीडिया]
म.प्र. में अगले साल प्रस्तावित पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतों और नगरीय निकायों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कई जिलों के लिए प्रेक्षकों की नियुक्तियां कर दी है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जून को किया जाएगा। मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।