अमेरिकी मस्जिद में गोलीबारी से पांच लोग मरे

अमेरिकी मस्जिद में गोलीबारी से पांच लोग मरे

भोपाल [ महामीडिया] अमेरिका के सैन डिएगो स्थित मस्जिद में सोमवार को गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक सिक्योरिटी गार्ड और दो संदिग्ध शामिल हैं। एक की उम्र 17 साल और दूसरे की 19 साल थी। दोनों के शव मस्जिद के पास एक वाहन में मिले। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारी।इस मामले की जांच हेट क्राइम के एंगल से की जा रही है।  यह हमला इस्लामिक सेंटर ऑफ सैन डिएगो में हुआ। यह सैन डिएगो काउंटी की सबसे बड़ी मस्जिद है।

सम्बंधित ख़बरें