साइबर ठगी रोकने के लिए एडवाइजरी

साइबर ठगी रोकने के लिए एडवाइजरी

भोपाल [ महामीडिया] 

चारधाम यात्रा के बीच हेलिकॉप्टर टिकट, होटल बुकिंग और टूर पैकेज के नाम पर साइबर ठगी के मामले बढ़ने लगे हैं। इसे देखते हुए मध्यप्रदेश पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज, व्हाट्सऐप नंबर और गूगल सर्च में नकली लिंक बनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि कई लोग सस्ते पैकेज, वीआईपी दर्शन और झटपट टिकट के लालच में फर्जी लिंक पर क्लिक कर रहे हैं। इसके बाद उनसे ऑनलाइन पेमेंट करवा लिया जाता है और बाद में न टिकट मिलता है, न होटल बुकिंग।साइबर पुलिस ने श्रद्धालुओं से कहा है कि हेलिकॉप्टर बुकिंग केवल अधिकृत वेबसाइट से ही करें। होटल या ट्रैवल एजेंसी की बुकिंग से पहले प्लेटफॉर्म का सत्यापन जरूर करें। किसी अनजान लिंक, विज्ञापन या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि किसी व्यक्ति के निजी मोबाइल नंबर या यूपीआई आईडी पर भुगतान करने से बचें। साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक, क्यूआर कोड या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें ।

सम्बंधित ख़बरें