नेपाल में सीमा-शुल्क की वसूली पर रोक

नेपाल में सीमा-शुल्क की वसूली पर रोक

भोपाल [ महामीडिया] 

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने नेपाल-भारत सीमा से आम नागरिकों द्वारा लाए जाने वाले 100 रुपये  से अधिक मूल्य के दैनिक उपयोग के सामान पर लगाए गए सीमा-शुल्क की वसूली पर अंतरिम रोक लगा दी है। इस आदेश से तराई-मधेश के सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है।सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश हरि प्रसाद फुयाल और टेक प्रसाद ढुंगाना की संयुक्त पीठ ने  निर्देश दिया कि अंतिम निर्णय आने तक दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर सीमा शुल्क नहीं वसूला जाए।

सम्बंधित ख़बरें