मणिपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण जनजीवन प्रभावित

मणिपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण जनजीवन प्रभावित

भोपाल [ महामीडिया] 

मणिपुर की लाइफलाइन माना जाने वाला नेशनल हाईवे 2 पिछले पांच दिनों से पूरी तरह बंद पड़ा है। 14 कुकी नागरिकों को छुड़ाने में सरकार की विफलता के विरोध में यह बंद लगाया गया है। इसके कारण सेनापति जिले के खोंग्नेम से टी. खुल्लेन के बीच एक हजार से ज्यादा ट्रक, बस जैसे वाहन फंसे हुए हैं। इस बीच कुकी इन्पी संगठन ने बंद की अवधि को 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया है। बंद में फंसे ट्रक चालक, खलासी और यात्री अपने वाहनों के पास ही खुले आसमान के नीचे रातें काटने को मजबूर हैं। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क बेहद कमजोर होने के कारण वे अपने परिवारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। फंसे हुए लोगों के पास खाने-पीने की सामग्री और राशन पूरी तरह खत्म हो चुका है। सैकड़ों तेल और एलपीजी टैंकरों के रास्ते में फंसने से राज्य के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो चुका है। 

सम्बंधित ख़बरें