नेपाल में रोहिंग्या के विरुद्ध बुलडोजर अभियान, भारत सतर्क

नेपाल में रोहिंग्या के विरुद्ध बुलडोजर अभियान, भारत सतर्क

भोपाल [ महामीडिया] 

नेपाल में अवैध निर्माण, अतिक्रमण और सरकारी जमीनों पर कब्जे के विरुद्ध चल रहे बुलडोजर अभियान के बाद भारत-नेपाल सीमा से जुड़े जिलों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आशंका जताई गई है कि नेपाल में बढ़ते दबाव और कार्रवाई के चलते वहां रह रहे रोहिंग्या मुसलमान रोजगार और शरण के लिए अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर सकते हैं। नेपाल सरकार पूरे देश में अवैध निर्माण, झुग्गी-झोपड़ियों और सरकारी जमीनों पर कब्जों के विरुद्ध अभियान चला रही है। इस कार्रवाई के तहत बुलडोजर से ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। नेपाली सेना ने भी संबंधित निकायों से अवैध बस्तियों और झुग्गी-झोपड़ियों का विस्तृत आंकड़ा मांगा है।

सम्बंधित ख़बरें