म.प्र.के 22 शहरों में तापमान 44 डिग्री से अधिक
भोपाल [ महामीडिया]
म.प्र. में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और राज्य के 22 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री को पार कर गया हैछतरपुर के खजुराहो में पारा रिकॉर्ड 46.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि नौगांव में 46 डिग्री रहा। झुलसा देने वाली इस गर्मी और लू को लेकर मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है । नागरिकों को सुबह 12:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है । इस दौरान बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और अपने सिर को ढक कर रखें ।