नवीनतम
सभी ट्रिब्यूनल अध्यक्षों और सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाया गया
भोपाल [ महामीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने आज मंगलवार को सभी ट्रिब्यूनल अध्यक्षों और सदस्यों का कार्यकाल 8 सितंबर तक बढ़ा दिया। यह निर्णय ट्रिब्यूनल के कामकाज को बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए लिया गया है। जस्टिस सूर्यकांत जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने एक लंबित मामले की सुनवाई के दौरान यह आदेश पारित किया है। इस मामले का उल्लेख ग्रीन ट्रिब्यूनल के सदस्य के संदर्भ में किया गया था जिनका कार्यकाल जून में खत्म होने वाला है। उनका कार्यकाल भी 8 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।