नवीनतम
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शुद्ध लाभ में वृद्वि
भोपाल [ महामीडिया] सरकारी रक्षा उपकरण बनाने वाली दिग्गज नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। मजबूत कामकाज और लगातार मिल रहे नए ऑर्डर्स के दम पर कंपनी के लाभ में सालाना आधार पर 4.61 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 2,225.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 2,127.04 करोड़ रुपये था। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड एक प्रमुख 'नवरत्न' रक्षा और एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है और यह मुख्य रूप से उन्नत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और प्रणालियाँ बनाती है।