नवीनतम
राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस कल
भोपाल [ महामीडिया] राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस हर साल 21 मई को मनाया जाता है। भारत सरकार ने हर साल 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इसका उद्देश्य राजीव गांधी की स्मृति को सम्मान देना और नागरिकों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के महत्व के बारे में जागरूक करना था। यह दिन लोगों को आतंकवाद के विनाशकारी प्रभाव और इससे निर्दोष लोगों के जीवन पर पड़ने वाले असर पर विचार करने के लिए एक साथ लाता है।