पांच दुर्लभ संयोगों के साथ गंगा दशहरा पर्व 25 मई को
भोपाल [ महामीडिया] मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का दिवस यानी गंगा दशहरा का पर्व इस बार बेहद खास और दुर्लभ संयोगों के साथ मनाया जाएगा। आगामी 25 मई को आने वाले पर्व पर इस बार पांच संयोग बन रहे हैं। । इस साल ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर हस्त नक्षत्र, रवि योग, अमृत सिद्धि योग, वर्धमान योग और धन योग जैसे पांच अत्यंत दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इन शुभ योगों में गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से सभी पापों का नाश होता है।