भोपाल [ महामीडिया] पश्चिम बंगाल में आज बुधवार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। बंगाल की जनता मतदान कर 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। राज्य में एक तरफ ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, तो दूसरी ओर भाजपा ने पहली बार कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतज़ार करते हुए वोटर्स लंबी लाइनों में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदाताओं से खास अपील की है। उन्होंने लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। पीएम ने कहा कि भारी मतदान से हमारा लोकतंत्र और अधिक मजबूत बनेगा। उन्होंने विशेष रूप से बंगाल की महिलाओं और युवाओं से बड़ी संख्या में बाहर निकलकर वोट डालने की अपील की है।