शेयर बाजार चार सौ अंकों की बढ़त पर
भोपाल [ महामीडिया शेयर बाजार में आज 21 अप्रैल को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 78,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 100 अंक की बढ़त है यह 24,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में बढ़त और 5 में गिरावट है। रियल्टी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।