शेयर बाजार 600 अंकों की बढ़त पर
भोपाल [ महामीडिया] शेयर बाजार में आज 29 अप्रैल को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की तेजी है। आज IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो और टाटा पोर्ट्स ने शानदार प्रदर्शन किया।