पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान

भोपाल [ महामीडिया] पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। बंगाल की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान कई जगह लंबी लाइन देखने को मिलीं। बंगाल के मालदा, बीरभूम और आसनसोल में सुबह से पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें दिख रही हैं। यहां महिलाओं की संख्या ज्यादा है। ऐसा ही हाल तमिलनाडु में देखा जा रहा है। एक तरफ बंगाल है, जहाँ चुनावी लड़ाई 'ध्रुवीकरण' और आक्रमक नैरेटिव के बीच लड़ी जा रही है, तो दूसरी तरफ तमिलनाडु है, जहाँ 'मॉडल बनाम मॉडल' की शांत लेकिन गहरी वैचारिक त्रिकोणीय टक्कर होगी।

सम्बंधित ख़बरें