ग्रामीण बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत किया जायेगा : शिवराज

ग्रामीण बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत किया जायेगा : शिवराज

भोपाल [ महामीडिया] केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने कहा है कि किसानों को साहूकारी, ऊंचे ब्याज, जटिल कर्ज प्रक्रिया और असंवेदनशील व्यवस्था से राहत दिलाने के लिए कृषि वित्त तंत्र को और अधिक सरल, व्यावहारिक, मानवीय और परिणामोन्मुख बनाना होगा। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड ने किसानों को राहत दी है लेकिन अब जरूरत इस बात की है कि तकनीक का विवेकपूर्ण उपयोग हो बैंकिंग व्यवस्था ग्रामीण जरूरतों के अनुरूप मजबूत बने, योजनाएं जमीन पर व्यावहारिक रूप से लागू हों और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के लिए एकीकृत खेती जैसे मॉडल को आगे बढ़ाया जाए। नई दिल्ली में कृषि पर आयोजित पैनल चर्चा में केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि उनका बचपन गांव में बीता है और उन्होंने बहुत करीब से देखा है कि पहले गांवों में किस तरह ब्याज पर पैसा देने का चलन था। जरूरतमंद लोग बर्तन, जेवर, जमीन या घर का सामान गिरवी रखकर पैसा लेते थे और ब्याज का कोई ठिकाना नहीं होता था। उन्होंने कहा कि आज जरूरत किसानों को इस शोषणकारी चक्र से बाहर निकालने की है।

सम्बंधित ख़बरें