11 बजे तक बंगाल में 41.11% तो तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत मतदान
नवीनतम
11 बजे तक बंगाल में 41.11% तो तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत मतदान
2026-04-23
भोपाल [ महामीडिया] लोकतंत्र के महापर्व में आजपश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जा रहे हैं।11 बजे तक बंगाल में 41.11% तो तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत मतदान हुआ है । पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। दोनों राज्यों में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।