आज गंगा सप्तमी पर्व
भोपाल [ महामीडिया] आज गंगा सप्तमी का पर्व है। हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाने वाली गंगा सप्तमी के त्योहार का खास महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा सप्तमी को गंगा अवतरण के दिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा स्वर्ग लोक से भगवान शिव की जटाओं में अवतरित हुई थीं। आज 23 अप्रैल 2026 को पूरे देशभर में गंगा सप्तमी का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन गंगा सप्तमी पर बहुत ही शुभ और अच्छा गुरु पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। गुरु पुष्य योग को बहुत ही शुभ और फलदायी योग माना जाता है। इस योग में पूजा करने से इसके फल में कई गुने अधिक की वृद्धि होती है और जीवन में सुख-सफलता की प्राप्ति होती है।