अमरकंटक में आज हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान किया
अमरकंटक में आज गंगा सप्तमी पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान किया । पवित्र नगरी अमरकंटक में हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। तड़के सुबह से ही रामघाट और गांधी कुंड जैसे प्रमुख घाटों पर स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला लगातार चल रहा है ।