राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कल
भोपाल [ महामीडिया] राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस हर साल 24 अप्रैल को मनाया जाता है जिसका उद्देश्य ग्रामीण स्वशासन को मजबूत करना है। यह दिन संवैधानिक संशोधन के माध्यम से पंचायतों को संवैधानिक दर्जा मिलने की याद में मनाया जाता है। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल 2010 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।