म.प्र.सरकार का नया जेट विमान जुलाई में कनाडा से आएगा

म.प्र.सरकार का नया जेट विमान जुलाई में कनाडा से आएगा

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र.सरकार का नया जेट विमान आगामी जुलाई माह में आयेगा। इस नये विमान की खरीदी के लिये राज्य सरकार ने अपने वर्तमान बजट में 300 करोड़ का प्रावधान किया  है।  कनाडा की कंपनी बॉम्बार्डियर से अत्याधुनिक चैलेंजर 3500 जेट विमान खरीदा जा रहा है। इस 8-10 सीटर वीवीआईपी जेट की गति 870 किमी/घंटा है तथा एक बार में यह 3500 किमी से अधिक की दूरी तय कर सकेगा। यह मुख्यमंत्री और वीवीआईपी मूवमेंट के लिए रहेगा।  यह सुपर मिड-साइज बिजनेस जेट होगा। वर्ष 2021 में पुराना राजकीय विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सरकार किराए के विमानों पर निर्भर थी नया जेट विमान आने से खुद की हवाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी ।इसके लिये अगले माह सीनियर पायलेट को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा जा रहा है ।

सम्बंधित ख़बरें