यात्रा के प्रथम दिन 38 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए
भोपाल [ महामीडिया] हिमालय की गोद में बसे पवित्र धाम में आस्था, प्रकृति और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला जब भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही पूरे धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बर्फ से आच्छादित पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित मंदिर का दिव्य स्वरूप हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रहा है। यात्रा के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। केदारनाथ यात्रा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि पहले ही दिन 38 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इससे पहले 2025 में 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पहले ही दिन केदारनाथ धाम पहुंचे थे।