मिर्जापुर [महामीडिया] यूपी के मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जल गए। हादसा रात को मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ है। सभी लोग मध्य प्रदेश के मैहर से बच्चे का मुंडन करवाकर यूपी लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। हादसे का बाद बोलेरो में लगी आग इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार 9 लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। अपनी जान बचाने के लिए वह चीखते चिल्लाते रहे लेकिन अचानक आग लगने के कारण बाहर नहीं निकल सके। एक ही परिवार के 8 लोग और एक ड्राइवर था सभी कार के साथ जिंदा जल गए। बोलेरो सवार सभी लोग जिगना थाना के नरैना गांव मिर्जापुर के रहने वाले थे।