चांदी की कीमतें 4,700 रुपए प्रति किलो कम हुई

चांदी की कीमतें 4,700 रुपए प्रति किलो कम हुई

भोपाल [ महामीडिया] सोना-चांदी के दाम में आज 23 अप्रैल को गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 927 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 22 अप्रैल को इसकी कीमत 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं एक किलो चांदी 4,700 रुपए गिरकर 2.43 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 2.48 लाख रुपए प्रति किलो थी।

सम्बंधित ख़बरें