एचएसबीसी ने भारत पर भरोसा घटाया
भोपाल [ महामीडिया] एचएसबीसी ने भारतीय इक्विटी को “न्यूट्रल” से घटाकर “अंडरवेट” कर दिया है। एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार डाउनग्रेड किया गया है। जिसका मुख्य कारण पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के चलते कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, मुद्रास्फीति का खतरा और कंपनियों की कमाई में गिरावट की आशंका है। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर है जो भारत जैसे ऊर्जा आयातक देश के लिए नकारात्मक है। यदि कच्चे तेल में 20% की और वृद्धि होती है तो 2026 में आय वृद्धि में लगभग 1.5% की कमी आ सकती है जिसको ध्यान मे रखते हुए एचएसबीसी ने भारत पर भरोसा घटाया है।