शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद

शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद

भोपाल [ महामीडिया] शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स-निफ्टी आज दिन भर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 852.49 अंक  गिरकर 77,664.00 पर और निफ्टी 205.05 अंक टूटकर 24,173.05 पर बंद हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बातचीत में ठहराव से वैश्विक अनिश्चितता बढ़ी है जिससे निवेशकों में घबराहट है। भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिका-ईरान संघर्ष की चिंताएं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण बिकवाली का दबाव देखा गया।

सम्बंधित ख़बरें