बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी के कई जगह छापे

बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी के कई जगह छापे

भोपाल [ महामीडिया] 

प्रवर्तन निदेशालय [ ED] ने 100 करोड़ रुपये से अधिक के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई शुरू की है। आज सोमवार सुबह दिल्ली और गोवा समेत कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने एक साथ छापेमारी की है । पूर्वी दिल्ली के स्वास्थ्य विहार स्थित दीपक सिंगला के आवास पर भी प्रवर्तन निदेशालय  की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों की टीम अंदर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें