44 हजार फर्जी आईफोन निर्यात घोटाले में चार्जशीट दायर
भोपाल [ महा मीडिया]
प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजीव अरोड़ा के विरुद्ध फर्जी आईफोन निर्यात एवं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत में चार्जशीट दायर की है।अरोड़ा को पूरे नेटवर्क का मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए आरोप लगाया है कि फर्जी खरीद बिल, निर्यात दस्तावेज और शेल कंपनियों के माध्यम से करीब 103 करोड़ रुपये के अवैध धन को वैध बनाने का प्रयास किया गया।जांच में करीब 44 हजार मोबाइल फोन के फर्जी निर्यात का भी उल्लेख किया गया है। दावा है कि इस पूरे नेटवर्क में कई कंपनियों और व्यक्तियों का उपयोग किया गया। शेल कंपनियों के जरिए धन का लेनदेन कर उसे वैध कारोबारी आय के रूप में दर्शाने का प्रयास किया गया। मामले की जांच धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है।